रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण के विरोध में बार का हंगामा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

रजिस्ट्री कार्यालय के स्थानांतरण के विरोध में बार का हंगामा

आयकर व बिक्रीकर कार्यालय को कलेक्ट्रेट में स्थापित करने की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । सब रजिस्ट्रार निबन्धन कार्यालय को पुरानी तहसील से हटाकर मौजा माहपुर में स्थापित किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री कार्यालय व आयकर बिक्रीकर कार्यालय को कलेक्ट्रेट में स्थापित किए जाने की मांग की। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह व महामंत्री अनुराग नरायण मिश्र की अगुवई में पदाधिकारी व अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अपनी मांगों को लेकर हंगामा किया। तत्पश्चात सीएम को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सब रजिस्ट्रार निबन्धन कार्यालय पुरानी तहसील में कार्यरत है। उसे हटाकर राजस्व ग्राम माहपुर में स्थापित किए जाने हेतु पालिका द्वारा भूमि का आवंटन किया गया

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

है। बताया कि रजिस्ट्रार कार्यालय पुरानी तहसील व आयकर कार्यालय नप्पी का हाता हरिहरगंज में कार्यरत है। जिनके द्वारा अपने विभाग के नाम भूमि भी क्रय कर ली है। बिक्रीकर व आयकर कार्यालय स्थापित होने हेतु प्रस्तावित किया है जो मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी वीरान स्थान पर है। जहां पर आने जाने व रूकने पर किसी तरह की कोई सुरक्षित जगह नहीं है। इसके अलावा रजिस्ट्रार कार्यालय एवं बिक्रीकर व आयकर कार्यालय खोले जा सकते हैं। जिससे आम जनमानस व अधिवक्ताओं के साथ ही आम नागरिकों को उसका उचित लाभ मिलेगा। दूरस्थ जगह कार्यालय स्थापित होने से भ्रष्टाचार व अवैध वसूली बढ़ेगी। मांग किया कि माहपुर में प्रस्तावित स्थल को समाप्त करके कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने हेतु नया प्रस्ताव बनाकर अनुमोदित कराकर सीएम को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में आशुतोष यादव, तारक सिंह, अमित सिंह, सुशील कुमार सिंह, पीके उमराव, श्रीराम पटेल, मो0 शाहजहां, रंजीत कुमार मौर्य, जगनायक सचान, रंजीत सिंह पटेल, शरद तिवारी, अभिषेक शर्मा, हरिवंश कुमार, संजय कुमार, सुभाष चन्द्र, आनन्द प्रकाश, बलराम सिंह यादव, रमेश चन्द्र सचान, विपिन अवस्थी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages