बांदा, के एस दुबे । जिले के बड़ोखर गांव के नई बस्ती में बिजली कनेक्शन न होने की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव के कई घर आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन पर काफी असर पड़ रहा है। बच्चे अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली कनेक्शन की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में खंभे और लाइन की व्यवस्था होने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान कराया जाए। ज्ञापन देने के दौरान मोहित संदीप अवधेश शिव अवतार संतोष बच्चू रमेश सहित मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment