बांदा, के एस दुबे । कान्यकुंज भुर्जी वैश्य भोजवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें पंचमढ़ी मंदिर के विकास एवं सुरक्षा की बात की गई इस बैठक में अखिल भारतीय कान्यकुंज वैश्य समाज इकाई बांदा की विशेष मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में डॉ रामराज्य गुप्ता आनंद तथा अंशू गुप्ता अजय गुप्ता व रामनारायण गुप्ता ओमप्रकाश बद्रीप्रसाद पप्पू अवधेश दादूराम
छोटा विनय विकास संजय कुमार गुप्ता प्रेम बाबू दिनेश गुप्ता बैठक सहित दर्जनों लोग बैठक में उपस्थित रहे। वही डॉ रामराज गुप्ता आनंद ने बताया कि समाज में सशक्त प्रदान हो समाज के भोजवाल वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के बाद समाज के लोगों ने मंदिर में लगी हुई समाज की जमीन का जाकर मौके पर मुआयना भी किया।

No comments:
Post a Comment