तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी ब्लॉक अंतर्गत बेंदा गांव निवासी 85 वर्षीय रामपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष जनसंघ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई आसपास के गांव जौहरपुर, छापर, माचा, तिंदवारी आदि एक दर्जन गांव के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। वही मौके पर पहुंचे जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने परिजनों को ढांढस बंधाया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मंत्री रामकेश निषाद ने बताया कि रामपाल सिंह
जनसंघ पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं एवं आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारधारा के प्रति समर्पित रहे इनका जीवन राष्ट्र सेवा ,संगठन और समाज हित में बीता वह एक निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ-साथ विचारधारा के सच्चे स्तंभ रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता मंदीप तिवारी ,पूर्व प्रधान विवेक सिंह बेंदा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैलानी अमित निगम, अनूप तिवारी मंडल अध्यक्ष तिंदवारी, मंडल अध्यक्ष बड़ोंखर दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment