Pages

Tuesday, May 5, 2026

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आभार पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जनपद इकाई द्वारा आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद के विभिन्न सम्मानित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षामित्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और उनके हितों की बात शासन तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त करना था। समारोह का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से बेसिक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जनप्रतिनिधियों का सहयोग उनके भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष के साथ अखिलेश गुप्ता,

जनप्रतिनिधियों को माला पहनाकर सम्मानित करते शिक्षामित्र।

ओम पटेल, विशाल शुक्ला, सुनील मिश्रा, शैलेन्द्र वर्मा और आशुतोष द्विवेदी जैसे प्रमुख पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के अंत में, संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक आभार पत्र भी सौंपा गया। इस पत्र के माध्यम से शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार से अपनी समस्याओं के स्थायी समाधान और मानदेय वृद्धि जैसी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की। वक्ताओं ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह आपसी समन्वय और भविष्य की उम्मीदों का प्रतीक है। इस अवसर पर भारी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की एकता और अपनी मांगों के प्रति सजगता प्रदर्शित की।


No comments:

Post a Comment