अघोषित विद्युत कटौती पर परिषद ने जताई नाराजगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 6, 2026

अघोषित विद्युत कटौती पर परिषद ने जताई नाराजगी

डीएम को ज्ञापन सौंपकर उत्तरी व दक्षिणी जोन के लिए स्वचलित ट्रांसफार्मरों की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से मिलकर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष ने बताया कि बताया कि इस समय नगर सहित पूरे जनपद में अघोषित विद्युत कटौती से जनजीवन बेहाल गया है। छोटे व मझोले उद्योग धंधे विद्युत कटौती के कारण बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे व्यापारी समाज को काफी आर्थिक क्षति पहुंच रही है। परिषद के राष्ट्रीय महासागर महासचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से व्यवस्था करके समस्याओं को

डीएम को ज्ञापन सौंपते परिषद के पदाधिकारी।

सरलीकरण करते हुए एक निश्चित समय अवधि पर बिल को सुधारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे विद्युत उपभोक्ता को विभाग के चक्कर बार बार न लगाने पड़े। परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिम्पल ने कहा कि ट्रांसफार्मर जल जाने कि इस स्थिति में क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को तत्कालीन राहत प्रदान करने के उद्देश्य से स्वचलित ट्रांसफार्मर की व्यवस्था जोन के हिसाब से उत्तरी एवं दक्षिणी जोन में 2-2 ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे आगामी गर्मी में जनजीवन सुव्यवस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करें कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए आए हुए फोन कॉल सीओजी नंबर को तुरंत उठाने का काम करें एवं फोन न उठाने पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिम्पल, नारायण गुप्ता, रंजन रज्जन गुप्ता, विनय फौजी, मनीष कुमार गुप्ता, राधेश्याम हयारण, वेद प्रकाश गुप्ता, राजीव पोरवाल, सतेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनीत अगहरि, गौरव गुप्ता, आशीष अगहरि, मनोज सोनी आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages