तिंदवारी/बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमली कौर गांव के भगदौरा पुरवा निवासी 28 वर्षीय लल्लू निषाद व उसकी पत्नी 24 वर्षीय गोमती ने शनिवार की रात अलग-अलग कमरों में पति लल्लू ने छप्पर की धन्नी से रस्सी का फंदा डालकर व पत्नी गोमती ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना के समय दिवंगत लल्लू का पुत्र ढाई वर्षीय किस्सू 4 वर्षीय अनुष्का ने फांसी लगाए जाने को लेकर देखा रोने की आवाज आने पर पड़ोसियों के पहुंचने पर पड़ोसियों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई वहीं दिवंगत लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि मेरा भाई लल्लू चार बीघा जमीन बटाई पर लिए था और अपना गुजर बसर कर रहा था मेरा भाई शराब का आदी था आए दिन
झगड़ा फसाद करता था वही पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तिंदवारी संदीप सिंह ने घटना का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सी ओ सदर सौरभ सिंह व फारेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया ।वहीं थाना प्रभारी तिंदवारी ने बताया कि 28 वर्षीय युवक लल्लू निषाद शराब का आदी था 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था नशे की लत से घरेलू कलह चलते लल्लू निषाद व उसकी पत्नी गोमती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

No comments:
Post a Comment