Pages

Friday, May 1, 2026

कलेक्ट्रेट में श्रमिकों का गौरव दिवस, योजनाओं और अधिकारों पर गहन मंथन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम ने मेहनतकशों के सम्मान को नई आवाज दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल यादव सहित कई अधिकारी, उद्यमी और श्रमिक मौजूद रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख उपस्थित जनों ने श्रमिक कल्याण योजनाओं और

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मजदूर

सरकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त की। मंच से श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। पूरे आयोजन में सम्मान, जागरूकता और प्रेरणा का माहौल दिखा, जहां हर आवाज यही कहती नजर आईकृदेश की तरक्की की असली नींव श्रमिक ही हैं।


No comments:

Post a Comment