डीएम ने कलेक्ट्रेट में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 5, 2026

डीएम ने कलेक्ट्रेट में पीड़ितों की सुनीं समस्याएं

56 शिकायतें पंजीकृत, अफसरों को फटकार

फतेहपुर, मो शमशाद । कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार को फरियादियों से गुलजार रहा। अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को राहत दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। जनसुनवाई में कुल 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें राजस्व, पुलिस,

कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

विकास, समाज कल्याण, पेंशन, भूमि विवाद, कब्जा, आवास तथा अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का नियमानुसार परीक्षण कर मौके पर जांच कराई जाए और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादी को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि एक ही छत के नीचे उसकी समस्या का समाधान हो। इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें। जनसुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याएं रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ देखी गई और जनसुनवाई समाप्त होने तक शिकायतकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages