गोमाता भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा की आधारशिला: अविमुक्तेश्वरानंद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 27, 2026

गोमाता भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा की आधारशिला: अविमुक्तेश्वरानंद

गविष्ठ यात्रा लेकर पहुंचे शंकराचार्य का सुजानपुर प्रधान ने किया स्वागत 

फतेहपुर, मो शमशाद । सनातन धर्म और गौरक्षा के जागरण का संदेश लेकर निकली पूज्य पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की पावन गविष्ठ यात्रा का बुधवार को आगमन हुआ। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सुजानपुर में यात्रा के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र जय गोमाता और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। गांव की गलियों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की पूजा-अर्चना करतीं प्रधान हेमला पटेल।

कार्यक्रम की स्वागताध्यक्ष ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में शंकराचार्य का स्वागत किया। उन्होने सपरिवार भगवान शिव की दिव्य प्रतिमा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सुजानपुर बारातशाला परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में की शंकराचार्य ने मुक्तकंठ से सराहना की। शंकराचार्य ने हेमलता पटेल को संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में गौरक्षा मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपते हुए सर्वसहयोग से गौधाम निर्माण, गौरक्षा संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को इस अभियान से जोड़ने का दायित्व दिया। शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की आधारशिला हैं। उनकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का धर्म है। उनके आह्वान पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में गौरक्षा का संकल्प लिया। भीषण गर्मी के बीच कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी और नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर गविष्ठ यात्रा के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, मोहित वर्मा, सत्यम, सुमन, रानी, मधु, शनी, संयोगिता, पिंकी, रेखा, सुधा, राजरानी, दाताराम, शिवम, मुकुल, उत्कर्ष सहित गुलाबी गैंग की मातृशक्ति एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दो दिन गूंजेगा गौरक्षा व सनातन जागरण संदेश

सुजानपुर में आस्था की अलख जगाने के बाद यह दो दिवसीय गविष्ठ यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। यात्रा जनपद के गाजीपुर, जागेश्वर मंदिर और सरकी होते हुए खागा एवं हुसैनगंज क्षेत्रों की ओर बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने महाराज जी का जोरदार स्वागत किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान यह यात्रा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर गौरक्षा और सनातन जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages