Pages

Thursday, May 14, 2026

डीएम ने जनसमस्याएं सुन त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसामान्य द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यालय में पीड़ितों की समस्याएं सुनतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, समाज कल्याण, नगर निकाय समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


No comments:

Post a Comment