Pages

Sunday, May 10, 2026

समाजसेवी कान्हा ने भीषण गर्मी में लगाया सेवा शिविर

बांदा, के एस दुबे । भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे आमजन को राहत देने के लिए समाजसेवी सुरेश कान्हा ने अपने जन्मदिन को श्सेवा दिवसश् के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित विशाल निशुल्क शीतल जल एवं सेवा वितरण शिविर ने समाज के सामने परोपकार का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी की उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने स्वयं सुरेश कान्हा का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अपने हाथों से सामग्री वितरित कर शिविर का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि यह पहल जिलाधिकारी की उस सोच को बल देती हैए जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर राहत शिविर लगाकर लोगों को लू से बचाने की अपील की थी। भीषण तपिश के बीच राहगीरों और जरूरतमंदों के लिए


स्टॉल के माध्यम से विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गयाए जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे।सेवा का यह सिलसिला केवल सड़क तक सीमित नहीं रहा। जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस डॉण् सुनीता सिंह के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया गया। यहाँ 40 नवजात शिशुओं को श्जॉनसन बेबी किटश्ए टॉवल और मिठाई वितरित की गईए जिसकी चिकित्सालय प्रशासन और अभिभावकों ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस पुनीत कार्य में प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिला। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ;न्यायिकद्ध माया शंकर यादवए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केलाए ईओ नगर पालिकाए व्यापारी नेता मनोज जैन सहित पत्रकार सुनील सक्सेनाए नवीन निगमए सलमान खान और भारी संख्या में अधिवक्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील सक्सेना ने कहा कि सुरेश कान्हा द्वारा अपने जन्मदिन को तामझाम के बजाय सेवा के रूप में मनाना अनुकरणीय है। ऐसे प्रयासों से न केवल समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैए बल्कि दूसरों को भी मानवता की सेवा की प्रेरणा मिलती है।


No comments:

Post a Comment