Pages

Tuesday, May 5, 2026

सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी एक 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कैरी गांव के रहने वाले अविनाश पटेल पुत्र मिथिलेश सिंह उर्फ कुन्नी  कल सोमवार की देर शाम बिसंडा कस्बे से बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने


के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सिर में अत्यधिक चोट होने की वजह से बांदा जिला अस्पताल से उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते समय युवक अविनाश पटेल की मृत्यु हो गई, मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए आज मंगलवार को मेडिकल कालेज बांदा भेज दिया है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल के द्वारा दी गयी है।


No comments:

Post a Comment