देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 13, 2026

देश का माहौल बिगाड़ने पर भड़की एआईएमआईएम

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को बर्खास्त किए जाने की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । भोपाल में मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किए जाने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्री द्वारा की जा रही अनाप-शनाप बयानबाजी को लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलेमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मंत्री को बर्खास्त किए जाने के साथ ही अराजकतत्वों पर एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मुहीउद्दीन एडवोकेट की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि आजकल देश में आपसी भाईचारे का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। भोपाल में अराजकतत्वों ने स्वयं ही प्रशासन बनकर साम्प्रदायिक भावनाएं भड़का कर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने के लिए खड़े एआईएमआईएम के पदाधिकारी।

क्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितीश राणा द्वारा बैरिस्टर असद उद्दीन ओवैसी को आतंकवादी बता रहे हैं। इस तरह की घटनाएं देशहित में नहीं है। एआईएमआईएम ने राष्ट्रपति से मांग किया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितीश राणा द्वारा बैरिस्टर असद उद्दीन के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई की जाए व भोपाल में मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले अराजकतत्वों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर फैजान उद्दीन, वसीम, इसरार, इलियास, आजाद, मो0 आरिफ, मो0 वसीम, मेहरबान अहमद, मजहर हुसैन, मो0 असद, उमर अरबाज अहमद, कासिम सिद्दीकी, मो0 निजाम उद्दीन, जैनुल आब्दीन, अब्दुल मोहिब, मो0 जाकिर, मो0 अनवर, मो0 फैसल, मो0 नदीम खान, मो0 साजिद आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages