जुमलों की सरकार, महंगाई की मार
कांग्रेस का चित्रकूट में सियासी बिगुल
महंगाई पर छेड़ी आर-पार की लड़ाई
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । महंगाई की मार से कराहती जनता और सियासी वादों की खोखली गूंज के बीच आज जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट की मासिक बैठक पहाड़ी रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई, जहां जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सीधे सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लग जाती है, जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है। चुनाव के समय बड़े-बड़े जुमले परोसे जाते हैं, लेकिन बाद में जनता को सिर्फ महंगाई का जहर पीना पड़ता है, उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा। पटेल ने गिरते रुपये को अर्थव्यवस्था की कमजोरी का आईना बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अब सड़कों
![]() |
| मासिक बैठक में मौजूद कांग्रेसी |
पर उतरकर जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष चुनवाद प्रसाद, अनिल गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह बैठक एक तरह से आगामी राजनीतिक संघर्ष का बिगुल बन गई, जहां संदेश साफ था- अब महंगाई के खिलाफ आर पार जंग तेज होगी।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment