बढ़ती गर्मी के कारण जनगणना कार्य एक माह बाद कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

बढ़ती गर्मी के कारण जनगणना कार्य एक माह बाद कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई

कानपुर, प्रदीप शर्मा - राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने जिलाधिकारी से माँग की है कि भीषण गर्मी के कारण जनगणना कार्य के प्रथम चरण मकान गणना के कार्य को एक माह बाद शुरू कराया जाए, जिससे जनगणना कार्मिको को लू और बीमारी से बचाया जा सके । राजा भरत अवस्थी ने बताया कि भयंकर गर्मी के कारण मौसम विभाग व सरकार प्रतिदिन चेतावनी जारी कर रहे हैं । प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते जनगणना


कर्मियों के साथ शिथिलता बरतने की भी माँग की गई है । परिषद की वर्चुअल मीटिंग में अजय द्विवेदी,इंजीनियर कोमल सिंह,रणधीर सिंह यादव, मंजू रानी कुशवाहा,धर्मेंद्र अवस्थी,सहाब सरताज,योगेंद्र कुमार सिंह,हरीश श्रीवास्तव,राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages