एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या परिवार मे मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 13, 2026

एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या परिवार मे मचा कोहराम

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे के श्रृंगार थोक मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, वही पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकरऊ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कस्बे के श्रृंगार थोक मोहल्ला निवासी राजा वर्मा पुत्र स्वर्गीय कोदा प्रसाद वर्मा उम्र करीब 42 वर्ष, यह मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों के चलते मकान की छत के छल्ले पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।  जैसे ही परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे लेकर फॉरेंसिक टीम को


मौके पर बुलवाकर जांच पड़ताल करवाई है, वही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की रात्रि करीब 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वही पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है, इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी चुनिया देवी, पुत्री शिवानी अंजलि पुत्र शिवा सहित पूरे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages