जिला अस्पताल बांदा के बाहर अवैध कब्जेदारी के खिलाफ छपी खबर से बौखलाए दबंग ने पत्रकार को धमकाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

जिला अस्पताल बांदा के बाहर अवैध कब्जेदारी के खिलाफ छपी खबर से बौखलाए दबंग ने पत्रकार को धमकाया

बांदा, के एस दुबे । भू माफियाओं एवं अवैध कब्जेदारी के खिलाफ खबर प्रकाश में आई तो बौखलाए दबंग ने दबंगई की हद पार कलमकार को कई कॉल कर अपने मनमाफिक स्थान में बुलाया और दोबारा खबर लगाई तो हश्र इतना बुरा होगा कि देखने वाले भयभीत होंगे। इस बाबत पीड़ित कलमकार ने चौकी प्रभारी सिविल लाइन को अर्जी देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है। बांदा प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि मोबाइल 7394072996 पर दो दिन में कई बार फोन कॉल प्राप्त हुए। 2 मई 2026 को रात्रि करीब 7:30 में पुनः कॉल कर मुझे मिलने के लिए शहनाई पैलेस के थोडा आगे नहर के पास बुलाया गया।  मिलने पर उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा मुझ पर दबाव बनाते हुए धमकाया कि मैं सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों से संबंधित खबरें न चलाऊ।


जब शिकायतकर्ता द्वारा यह बताया गया कि उक्त विषय में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही को ही प्रमुखता से अखबार में प्रकाशित किया है। तो वह दबंगई के लहजे में उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी कि यदि भविष्य में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे से सबंधित कोई खबर प्रकाशित की तो वह 'सबको गोली मार दूंगा। स्वयं को एक संगठन का सदस्य बताया तथा यह भी कहा कि मंत्री एवं विधायक उसकी जेब में हैं, इस प्रकार लगातार भय उत्पन्न करते हुए धमकाने का प्रयास किया। बीपीटी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार ने उच्च अधिकारियों से व कोतवालीनगर एव चौकी इंचार्ज सिविल लाइन से मांग की है कि उपरोक्त दबंग के खिलाफ दंडात्मक अविलंब कार्यवाही की जाए। जिससे कि दूसरे माफियाओं को करारा सबक मिले और इन घटनाओं को अंजाम देने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाए।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages