Pages

Wednesday, May 13, 2026

साइबर ठगों से पुलिस ने वसूले रुपये दिये पीड़ितों को

रकम पाने के बाद पीड़ितों के मुस्कुराये चेहरे, पुलिस को दी शबासी

बांदा, के एस दुबे  । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में चलाये गये साइबर ठगों के विरुद्ध में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने बड़ी सफलता पाई है। ठगी करके हड़पे गये रूपयों की वापसी कराने के बाद साइबर टीम ने पीड़ितों को उनका रूपया दिलाकर खाकी की छवि सुधार में चार चांद लगाये है। गौरतलब हो कि साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले पीड़ितों के खाते में कुल 01 लाख 44 हजार 711 रुपये वापस कराये गये। विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को


निर्देशित किया गया था । जिसके सम्बन्ध मे कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चे के मोबाइल में गेम खेलते समय साइबर ठगो द्वारा फ्रॉड फोन कॉल के माध्यम से 84711 रुपए की ठगी की गयी,  कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले राजकुमार पटेल के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए की ठगी करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी । जिसके क्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सभी के पीड़ितों की सम्पूर्ण राशि बरामद कराई गई । ठगों से रूपये बरामद करने में राममोहन राय प्र0नि0 साइबर क्राइम पुलिस थाना, उ0नि0 प्रदीप कुमार सिंह, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 हिमांशु वर्मा, कां0 ललित कुमार, म0कां0 ज्योति उपाध्याय शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment