Pages

Saturday, May 2, 2026

कमिश्नर ने किया गेहूं क्रय केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आयुक्त अजीत कुमार ने शनिवार को मऊ तहसील क्षेत्र स्थित बी-पैक्स गेहूं क्रय केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर का निरीक्षण किया। यहां कमिश्नर ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बी-पैक्स मऊ स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान खरीद व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। किसानों ने बताया कि उनका गेहूँ समय से खरीदा जा रहा है तथा भुगतान भी समय पर प्राप्त हो रहा है। इस पर मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी क्रय केन्द्रों पर पारदर्शी व्यवस्था, पर्याप्त संसाधन, सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के


निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई। यहां मण्डलायुक्त ने हेल्थ एटीएम मशीन की कार्यप्रणाली का परीक्षण कर उसकी सराहना की तथा मरीजों को इसके उपयोग के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी रोस्टर का सार्वजनिक प्रदर्शन, सीसीटीवी व्यवस्था एवं एम्बुलेंस सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment