Pages

Monday, May 11, 2026

भाकियू ने उठाई किसानों की आवाज

गेहूं खरीद में बंद की जाये अवैध लूटः अवधेश

बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जनपद इकाई बांदा ने सोमवार को जिलाधिकारी को एक तीन-सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर जिले में हो रही अनियमितताओं पर गहरा रोष व्यक्त किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य मुद्दों को उठाया गया है । गेहूं खरीद केंद्रों (विपणन एवं पीसीएफ) पर केंद्र प्रभारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है।  प्रति क्विंटल 1 किलो अतिरिक्त वजन लिया जा रहा है, पल्लेदारी के नाम पर तय दर (20 रुपये प्रति क्विंटल) के बजाय 2 किलो अतिरिक्त गेहूं या 51.70 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। यूनियन ने मांग की है कि केंद्रों से गेहूं का उठान सुनिश्चित किया जाए ताकि तौल की प्रक्रिया बाधित न हो।


खुरहण्ड-जमरेही मार्ग पर ठेकेदारों द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। ज्ञापन में बताया गया है कि खेतों को 4 से 5 फिट गहरा कर दिया गया है, जिससे भविष्य में कृषि कार्य करना असंभव हो जाएगा। यूनियन ने इस गलत तरीके से हो रही मिट्टी खुदाई को तत्काल रोकने की मांग की है। तहसील नरैनी के ग्राम पंचायत कलिंजर तरहटी स्थित शारदा माता मंदिर के सामने स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने की पुरजोर मांग की गई है। ग्रामीणों और महिलाओं का कहना है कि मंदिर जाते समय शराबियों की अभद्रता का सामना करना पड़ता है, जिससे आस्था को ठेस पहुँच रही है और माहौल खराब हो रहा है।


No comments:

Post a Comment