Pages

Sunday, May 3, 2026

पूर्व सैनिकों ने क्रूज दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बार अध्यक्ष व महासचिव का स्वागत कर समस्याओं के निराकरण हेतु मांगा सहयोग

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक शादीपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में कैप्टन प्रेम सागर शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जबलपुर में हुए क्रूज दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव व महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा उर्फ पुत्तन मिश्रा को माला पहनकर स्वागत किया गया। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि आज के समय में अदालतों द्वारा झूठे मुकदमे और गवाहों के दम पर निजी दुश्मनी निकालने के लिए बलात्कार जैसे घृणित आरोप लगाए जाते हैं जो न सिर्फ समाज के लिए अभिशाप है बल्कि उस परिवार का जीना भी मुश्किल हो जाता है। अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने आशा व्यक्त किया कि बार एसोसिएशन व फौजी संगठन मिलकर सामाजिक समस्याओं के लिए निराकरण करेंगे। इस पर बार

बार अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत करते पूर्व सैनिक।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव अध्यक्ष ने कहा कि वह पूर्व सैनिक संगठन के साथ अधिवक्ताओं का एक सेमिनार रखेंगे तथा उसमें नए अधिवक्ताओं को समझाया जाएगा कि यदि उनके संज्ञान में ऐसा आता है कि मुकदमा झूठा लिखा जा रहा है तो उनको समझा बूझकर मुकदमे को समाप्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सत्यतता से इनकार नहीं किया जा सकता कि पति पत्नी के विवाद में देवर जेठ ससुर के ऊपर या नाली खरंजे के विवाद में कम उम्र की लड़कियों से घृणित आरोप लगाकर मुकदमे किए जाते हैं जो बहुत ही निंदनीय है। महासचिव अनुराग नारायण मिश्रा ने फौजी संगठन के साथ सामाजिक समस्याओं में एक साथ कार्य करके समाज को एक नया दिशा तथा संदेश देने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने पारिवारिक विवादों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश कुमार शुक्ला, भरोसा प्रसाद अग्निहोत्री, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी, साधना सिंह, सुनिशा सिंह, नंदन सिंह, राजकुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, लखन लाल विश्वकर्मा, जगदेव पाल, उदय भान सिंह, कमल कुमार, राजेंद्र कुमार, राम शंकर, सुरेंद्र पाल सिंह, रामकरण सिंह, केके शुक्ला, मेदीलाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment