Pages

Wednesday, May 6, 2026

लू से बचाव की जानकारी देकर वितरित किया ओआरएस

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । एसबीआईएफ संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत ग्राम उकाथू में चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया टीम ने हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया। ग्रामीणों को लू के कारण, लक्षण व बचाव के आसान उपायों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि गर्मी के मौसम में अधिक पानी पिएं, तेज धूप से बचें, सिर ढककर रखें और हल्के कपड़े पहनें। साथ ही चक्कर आना, कमजोरी और

ग्रामीणों को जागरूक करती टीम।

अधिक पसीना आना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान निःशुल्क ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए गए जिससे लोगों को गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव की जानकारी दी जा सके। प्रोजेक्ट मैनेजर  मृत्युंजय पांडेय ने बताया कि लू से बचाव के लिए समय पर सावधानी बहुत जरूरी है। नियमित पानी पीना और धूप से बचना ही सबसे अच्छा उपाय है। यह पहल ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


No comments:

Post a Comment