879 में 863 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
जिले में दो केंद्रों पर हुई सुरक्षा
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा और सख्त अनुशासन के बीच सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गई। दो प्रमुख परीक्षा केंद्र- चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी और राजकीय तुलसीदास महाविद्यालय कर्वी- में आयोजित इस परीक्षा में 879 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 863 ने भाग लिया, जबकि मात्र 16 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जहां हर कदम पर सतर्कता का साया नजर आया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ रणवीर सिंह चौहान और प्राचार्य डॉ राजेश कुमार पाल के निर्देशन में परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी रही। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच, आंखों से स्क्रीनिंग, सीसीटीवी कैमरों,
![]() |
| परीक्षा केन्द्र के बाहर जांच करते अधिकारीगण |
वॉइस रिकॉर्डर और जैमर की निगरानी ने किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म कर दी। हर कक्ष में 24 अभ्यर्थियों पर दो निरीक्षकों की तैनाती रही। प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद दिखा- एसडीएम अजय यादव, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। पूरे जिले में परीक्षा को लेकर अनुशासन और गंभीरता का ऐसा माहौल रहा, मानो हर अभ्यर्थी अपने सपनों की परीक्षा नहीं, बल्कि अपने भविष्य की किस्मत लिख रहा हो।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment