Pages

Friday, May 8, 2026

सोनार बंगाल के जयघोष संग चित्रकूट लौटे आलोक, कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर

बंगाल विजय पर भाजपा में उत्सव 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह उस समय चरम पर पहुंच गया जब बंगाल चुनाव अभियान से लौटे भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय का फूलमालाओं, पुष्पवर्षा और जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनविश्वास की विजय बताया। स्वागत समारोह के दौरान आलोक पाण्डेय ने कहा कि बंगाल की जीत आम जनमानस, सुशासन, विकास और वंशवाद के उन्मूलन की विजय है। उन्होंने आरोप लगाया कि 35 वर्षों की वामपंथी अराजकता और 15 वर्षों की टीएमसी सरकार ने बंगाल को कट, करप्शन और कुशासन की प्रयोगशाला बना दिया था। उन्होंने कहा कि

आलोक का स्वागत करते कार्यकर्ता

बंगाल की जनता भाईपो टैक्स और राजनीतिक हिंसा से त्रस्त हो चुकी थी तथा लोकतंत्र की बहाली के लिए भाजपा के 301 कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। आलोक पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती ने बंगाल में परिवर्तन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि सोनार बंगाल का सपना अब जनसमर्थन और जनविश्वास के सहारे साकार हो रहा है। कार्यक्रम में भागवत त्रिपाठी, अखिलेश रैकवार, नीरज केशरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment