डीएम की सराहनीय पहल पर आगे आये समाजसेवी
बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी के निर्देशन में भीषण गर्मी से आमजन को राहत प्रदान करने हेतु कलेक्ट्रेट गेट के सामने निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील (शरबत) की व्यवस्था निरंतर संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को गर्मी एवं लू के प्रभाव से बचाना है। इस सराहनीय पहल में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों द्वारा बढ़.चढ़कर सहभागिता की जा रही है। साथ हीए बड़ी संख्या में लोग इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए आगे
आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल सुलभ हो सके। संभावना है कि यह जनहितकारी व्यवस्था पूरे ग्रीष्मकाल तक निरंतर संचालित की जाएगीए जिससे अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

No comments:
Post a Comment