Pages

Tuesday, May 5, 2026

उद्यमियों के हितों के लिए यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का गठन

सत्येंद्र सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, अमित गुप्ता महासचिव व आनंद गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रदेश के उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों और उद्योग जगत से जुड़े कारोबारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए मंगलवार को एक नए औद्योगिक संगठन यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के गठन की औपचारिक घोषणा की गई। जिले के औंग स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में संगठन की कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सत्येंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, अमित गुप्ता को महासचिव तथा आनंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

एसोसिएशन के गठन पर पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते साथी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रामहित सिंह, अंबुज त्रिपाठी और मनोज गुप्ता ने संगठन के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि यह मंच प्रदेश के उद्यमियों की आवाज बनकर कार्य करेगा। वहीं अजय प्रताप सिंह को प्रदेश प्रभारी तथा आशीष सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन ने विभिन्न मंडलों और जिलों में भी अपने संयोजकों की घोषणा कर संगठन विस्तार का संकेत दे दिया। घोषित पदाधिकारियों में वीरेंद्र सिंह और विनोद गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।


No comments:

Post a Comment