Pages

Friday, May 1, 2026

सट्टा किंग का कोई प्रमुख और है

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी में सट्टे और लाटरी आईपीएल के जिस तरह से गैंग के लोग पकड़े जा रहे हैं यह कोई नई बात नहीं है झांसी सट्टा और लाटरी का पुराना क्षेत्र रहा है, कोई आज से नहीं दशक पूर्व से सट्टा  लाटरी चलती आ रही है और इसमें कोई छोटे-मोटे लोग नहीं है झांसी की बड़ी-बड़ी शख्सियत इसमें शामिल है, सरकार प्रदेश के मुखिया इस पर सही जांच  के निर्देशित करे बहुत से लोग और बड़े-बड़े नेता लोग इसमें सट्टेबाजी में प्रमुख व्यक्त होंगे अगर जांच सही


हुई तो बहुत से मन में लोगों के नाम चल रहे हैं, जिला प्रशासन भी उन लोगों को जानता होगा और भी लोग जानते होंगे कि जनपद में सट्टे  लॉटरी का धंधा कौन चलाता है और किसके संरक्षण में फल फूल रहा है दशक से वह सब चल रहा अब थोड़ा बहुत पकड़ा जा रहा है तो लोगों के सामने आ रहा है सरकार जानना चाहेगी तो सब पता लग जाएगा। इसका मास्टरमाइंड और प्रमुख व्यक्ति कौन है।

No comments:

Post a Comment