नारद जयंती पर चमका चित्रकूट, राजकुमार याज्ञिक बने पत्रकारिता का गौरव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 3, 2026

नारद जयंती पर चमका चित्रकूट, राजकुमार याज्ञिक बने पत्रकारिता का गौरव

याज्ञिक को मिला नारद सम्मान महान 

कलम की ताकत बनी पहचान 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि। जिले की पत्रकारिता के आकाश में उस वक्त एक नया उजाला फैल गया, जब देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद सम्मान से नवाजा गया। लखनऊ के सहकारिता भवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में यह सम्मान जैसे ही घोषित हुआ, पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में यह सम्मान याज्ञिक

पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को सम्मानित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदस्य

के कंधों पर सजा, तो मानो चित्रकूट का मान बढ़ गया। बल्दाऊगंज निवासी याज्ञिक वर्षों से ग्रामीण समस्याओं की आवाज बनकर सत्ता के गलियारों तक सच पहुंचाते रहे हैं। उनके शब्दों में सिर्फ खबर नहीं, बल्कि बदलाव की दस्तक सुनाई देती है। पहले भी पत्रकार श्री और पत्रकार भूषण जैसे सम्मान पा चुके याज्ञिक आज पत्रकारों की उम्मीदों का चेहरा बन चुके हैं। जिले के पत्रकारों में इस सम्मान को लेकर उत्साह और गर्व साफ दिख रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में पत्रकारों के हक की लड़ाई और मजबूत होगी, और सच की मशाल यूं ही जलती रहेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages