कानून व्यवस्था मजबूत करने व अपराध नियंत्रण को लेकर किया फेरबदल
फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीस उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। जारी स्थानांतरण सूची के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कई चैकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों और थानों में तैनात दरोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने व पुलिसिंग में तेजी लाने के उद्देश्य से यह व्यापक बदलाव किया गया। स्थानांतरण सूची में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कई महत्वपूर्ण चैकियां शामिल हैं, जहां नए चेहरों
![]() |
| एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
को जिम्मेदारी दी गई है। स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव को थाना मलवां से औद्योगिक नगर चैकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनीश कुमार शुक्ला को आरटीओ चैकी से असनी चैकी हुसैनगंज भेजा गया है। योगेश कुमार यादव को हथगांव से आरटीओ चैकी कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रहे अविनाश कुमार मिश्र को अमौली चैकी चांदपुर स्थानांतरित किया गया है, जबकि रविकांत को कस्बा खागा चैकी का प्रभार सौंपा गया है। धीरेन्द्र कुमार पांडेय को विजयीपुर चैकी किशनपुर और राय साहब यादव को सठिगवां चैकी चांदपुर भेजा गया है। इसी तरह योगेन्द्र प्रताप सिंह को हरिहरगंज चैकी, राजनारायण नायक को मड़ौली चैकी तथा चंदन सिंह को सदर अस्पताल चैकी की जिम्मेदारी दी गई है। कई वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती देकर थानों की कमान बदली गई है।


No comments:
Post a Comment