भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का कर रही दुरुपयोग़
जनता की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । सपा द्वारा जन समस्याओं को लेकर राजपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने के लिये प्रस्तावित किया था, जिसको आज प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन को सौंपना था, ज्ञापन सौंपने आये समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है जो समाजवादी विचारधारा के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा नेताओं ने कई दिग्गत सपा नेताओं को नजर बंद करने का भी आरोप लगाया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने आये सपा नेताओं कहा कि आज प्रदर्शन के दिन प्रशासन के द्वारा बबेरू से विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष को पुलिस ने नजर बंद कर दिया ताकि हमारे नेता विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सके, सपाईयों ने कहा कि
जब हम लोग जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहा पर जा रहे थे तभी ओम नारायण त्रिपाठी विदित कोे कार्यालय के पास नजर बंद कर दिया । सपा को परेशान करने के लिये सरकार के द्वारा जो कार्यवाही की जा रही वह सर्वथा गलत है। इसके बाद भी सपाइयों का हौसला नहीं टूटा उन्होंने पुलिस को चकमा दे कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दे दिया । ज्ञापन में राज्यपाल से मांग करते हुये कहा गया है कि भाजपा की सरकार में लगातार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं,व्यापारियों,किसानों के ऊपर घटनाएं भाजपा पोषित लोगों द्वारा की जा रही है, जिसमें कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। देश व प्रदेश में भा०ज०पा० की सरकार आयी है, तब से भा०ज०पा० की जन विरोधी नीतियों के कारण आमजन, महिलाएं,छात्र, नौजवान,किसान बेहाल हैं,मंहगाई के कारण लोग भुखमरी की कगार पर पहुँच रहे हैं, लोगों के धन्धे,व्यापार सब चैपट होते जा रहे हैं, प्रदेश में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार,बलाकार जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। माफियाओं,आपराधियों को सत्ताधारियों द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट भीटर से लोगों को मनमाना बिल आ रहा है,जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी,शमीम बांदवी,जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,वीरेंद्र गुप्ता बाबू,किरन वर्मा,निशा वर्मा,आमिर खान मन्नी,सुनीता रैकवार,उर्मिला वर्मा,नासिर खान,लाल मन यादव,राम लाल प्रजापति, सुमन दिवाकर, श्याम बाबू खंगार,अशोक दीक्षित,निलेश श्रीवास,वृंदावन वैश्य,हिमांशु वैश्य आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment