बांदा में धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 20, 2026

बांदा में धूमधाम से मनाया जाएगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई:सीडीओ

बांदा, के एस दुबे । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में भव्य और गरिमामय ढंग से मनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर बेहद कड़े और स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा होने पर सीधे तौर पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तैयारियों को पूरी तरह पारदर्शी और मुस्तैद रखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने एक अनोखा और सख्त कदम उठाया है। उन्होंने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जितने भी चिन्हित


कार्यक्रम स्थल हैं, वहां की तैयारियों की तस्वीरें  तुरंत कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को भेजी जाएं। इस कड़े रुख से पूरे प्रशासनिक अमले में खलबली मची हुई है और देर शाम तक जमीनी स्तर पर तैयारियां पूरी करने की होड़ लगी रही। योग दिवस केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और चेतना का महापर्व है। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता अक्षम्य होगी अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, बांदामुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनपद का एक बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला प्रशासन ने सभी बांदावासियों से भावुक अपील की है कि वे कल 21 जून को सुबह 6 बजे अपने नजदीकी पंचायत भवन, अमृत सरोवर या निर्धारित मैदान में सपरिवार पहुंचें। सामूहिक योगाभ्यास का हिस्सा बनकर स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages