Pages

Friday, June 5, 2026

अलोना में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न, 150 मरीजों की हुई जांच

पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह के द्वारा निरंतर 12 वर्षों से आयोजित कराया जा रहा है 

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । विधानसभा तिंदवारी के ग्राम अलोना स्थित पावन बजरंगबली धाम में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 150 मरीजों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद 84 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि प्राप्त हो सके। वहीं 12 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने और लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों, द्वारा बताया गया कि यह नेत्र शिविर कार्यक्रम पूर्व विधायक तिंदवारी दलजीत सिंह के द्वारा निरंतर 12 वर्षों से आयोजित कराया जा रहा है प्रत्येक महीने के 5 और 17 तारीख को होता है। एवं ग्रामवासियों के सहयोग से शिविर का सफल संचालन हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।





No comments:

Post a Comment