Pages

Tuesday, June 30, 2026

पिता की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण, सीजेएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की लगाई गुहार

शिकायतकर्ता ने पुलिस पर मारपीट सहित चालान  करने का आरोप लगाया 

बांदा, के एस दुबे । जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने अपने पिता की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराए जाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव के ही चार लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना मटौंध थाने में दी गई थी। इसके बावजूद 29 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम


कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार मटौंध थाने, तहसील दिवस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में गांव के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब मामले में न्यायालय के आदेश का इंतजार है।


No comments:

Post a Comment