बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के औगासी रोड मे गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल गुप्ता की मौके पर मौत हो गयी, जिसको लेकर आज ग्रामीण पत्रकार ऐशोसिएशन के प्रांतिय कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह कछवाह और पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल की अध्यक्षता मे शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रकृति से प्रार्थना की और अभी तक सम्बंधित वाहन और चालक की गिफ्तारी न होने से प्रशासन की लापरवाही की कड़ी निंदा करते हुए रोष व्यक्त किया वही
शासन से मृतक पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता एवं पांच पुत्रो मे किसी एक पुत्र को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की पुरजोर मांग रखी गयी, जिसको लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा जायेगा, इस मौके पर जन उद्योग व्यपार मण्डल अध्यक्ष के के महंत, पत्रकार कमलेश चौरसिया, नत्थू प्रसाद पटेल, संदीप प्रजापति, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, राजेश साहू, शशि कुमार गुप्ता, शुभम बाजपेई,पीतांबर सहित बड़ी संख्या मे पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment