बांदा, के एस दुबे । मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने 7 जून को अपने साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत एक वृहद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की ओर से जनपद के बड़ोखर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दुरेड़ी में जरूरतमंदों को कपड़े, जूते-चप्पल और किताबें वितरित की गईं। इस पुनीत कार्य से गांव के लगभग 325 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनके चेहरों पर सामग्री पाकर अपार खुशी देखी गई।यह पूरा कार्यक्रम बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेखघ् सादी जमा और सह-संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के मार्गदर्शन व संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व, ग्राम प्रधान देवी दयाल और समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार विनीत के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बांदा शहर के जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों द्वारा दान स्वरूप दिए गए कपड़ों, जूते-चप्पलों और बच्चों के लिए किताबों का व्यवस्थित वितरण किया गया। सामग्री पाकर भावुक हुए बुजुर्गों और महिलाओं ने रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा।
सामग्री वितरण के साथ-साथ ग्रामीणों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता सत्र भी चलाया गया। टीम के वरिष्ठ सदस्य जगदीश श्रीवास ने उपस्थित ग्रामीणों को कार्यक्रम के अंत में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान अली ने ग्राम प्रधान, समाजसेवियों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस वृहद वितरण और जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य जगदीश श्रीवास सहित कई पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment