Pages

Sunday, June 7, 2026

गाजीपुर-गलौली क्षेत्र में खनन विरोधी मुहिम अवैध डंप सीज करने की मांग

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र में गाजीपुर-गलौली विवादित खदान में आए दिन नए-नए कारनामे देखने को मिलते हैं ग्रामीणों में आक्रोश है। गाजीपुर एवं कानाखेड़ा क्षेत्र के युवाओं ने गलौली क्षेत्र में कथित अवैध बालू खनन के विरोध में चलाए गए अभियान में क्षेत्रवासियों, युवाओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया है। अभियान से जुड़े पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खदान संचालन के प्रयास किए जा रहे थे, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने लगातार आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि झंझरीपुरवा मोड़ के पास अवैध बालू का जो डंप किया गया है, वह भी कथित रूप से इसी खनन क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस भंडारण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। वही स्थानीय युवाओं संदीप सिंह, प्रकाश सिंह,


रॉबिन सिंह, प्रदीप सिंह, शंकर सिंह, राकेश सिंह, जाकेश सिंह, साधु सिंह, रज्जन सिंह एवं उत्तम सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि वे अपनी जमीनों पर किसी भी प्रकार का खनन नहीं कराना चाहते, चाहे वह वैध ही क्यों न हो। पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता यमुना नदी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सजग है तथा नदी क्षेत्र में खनन गतिविधियों का विरोध करती रहेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खनन के विरोध में आवाज उठाने वालों को बदनाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन जनसमर्थन और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह मुहिम आगे बढ़ी।

उन्होंने इस अभियान में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मीडिया कर्मियों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और नदियों की रक्षा के लिए जनजागरूकता का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसकी जानकारी भी ग्रामीणों ने एसडीएम पैलानी को दी लेकिन खाना पूर्ति की गई है ग्रामीणों का आरोप है कि कई असलहा धारी पहुंचकर किसानों को डरते हैं अवैध  असलहे के दम पर रात में अवैध खनन भी किया जाता है।


No comments:

Post a Comment