Pages

Tuesday, June 9, 2026

मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे । मंगलवार को शहर शंकर मेडिकल स्टोर के मलिक अवधेश कुमार कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती ममता कपूर के निधन पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की शहर कांग्रेस की अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा की अवधेश  भैया का कांग्रेस पार्टी के लिए


हमेशा से योगदान रहता है उनकी धर्मपत्नी भी कांग्रेस विचारधारा से जुड़ी हुई थी हम कांग्रेसी जन दुखी है उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व  शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त शिव बली सिंह डा के पी सेन अशोक वर्धन काण रफत खान इस्लाम वारिस अली रमेश लखेरा सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment