Pages

Tuesday, June 30, 2026

मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ हुए बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

जिले भर में जुटे 2364 बूथ अध्यक्ष, बताया संगठन की सबसे मजबूत कड़ी

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारों से सम्मेलन स्थल गूंज उठे। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित सम्मेलनों में कुल 2364 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए आगामी संगठनात्मक अभियानों और चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। खागा विधानसभा के खखरेडू में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूत नींव बूथ अध्यक्षों की मेहनत पर टिकी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का सम्मान पार्टी की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर अपर्णा सिंह गौतम, विकास पासवान, ज्ञान चंद्र केसरवानी,

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।

प्रवीण सिंह, विमलेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, रामनारायण शुक्ला, प्रीति सिंह, गया पाल और बृजेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बिंदकी विधानसभा के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बूथ अध्यक्षों से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे किए हैं। प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है। इस मौके पर विधायक जयकुमार सिंह, मोना शुक्ला, सुनीता गुप्ता, राधा साहू, अमित तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह जहानाबाद विधानसभा के अमौली में आयोजित सम्मेलन में विधायक राजेंद्र पटेल ने संगठन की मजबूती में बूथ अध्यक्षों की भूमिका पर प्रकाश डाला। हुसैनगंज विधानसभा के छिवलहा में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही बनी है। अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर कस्बे में आयोजित सम्मेलन में विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि चुनाव की जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में कुलदीप भदौरिया, पुष्पराज पटेल, विनोद पांडेय, संजय हांडा और राममहेश निषाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सदर विधानसभा का सम्मेलन विक्रम सिंह की बगिया में आयोजित हुआ, जहां पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। 


No comments:

Post a Comment