Pages

Wednesday, June 3, 2026

जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी पार्टी ने भरी हुंकार

डीएम को सौंपा ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन, निस्तारण की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रवादी पार्टी ने जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी और प्रदर्शन करने के पश्चात जिलाधिकारी को संबोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी प्रयागराज रामकिशोर सिंह की अगवुई में पहुंचे पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात डीएम को ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि ग्राम सभा अयाह बाजार से लेकर दो किलोमीटर तक जर्जर सड़क, ग्राम भगवानपुर से पहाड़पुर तक एक किलोमीटर जर्जर खड़ंजा व नाली, ग्राम कोर्राकनक विकास खण्ड असोथर में जर्जर खड़ंजा व नाली को तत्काल बनवाया जाए। इसके अलावा कोर्राकनक

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारी।

में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाली गई है जिससे पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पानी की टंकी अधूरी बनी है जिसका कार्य तत्काल पूरा कराया जाए। ग्राम मैनाही का डेरा मजरे कोर्रानक में जल जीवन मिशन की समस्या व आरसीसी रोड तोड़कर डाली गई पाइप लाइन से बेहद समस्या है। जल्द ही रोड को बनवाया जाए। पदाधिकारियों ने ग्राम भोलिया का डेरा, ग्राम चन्द्रगण लखनहा, ग्राम सभा दसौली का पुरवा, ग्राम सभा सेमरई, ग्राम बनकटा, ग्राम उसरैना की भी समस्याएं उठाई। इसके अलावा शहर क्षेत्र के नासेपीर में हो रही बिजली कटौती की समस्या को भी उठाया। इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर जय प्रकाश सिंह, शिवनरायण सिंह, ललित कुमार, अर्जुन सिंह, गजोधर, मंजू देवी, कुन्ती देवी भी मौजूद रहीं। 


No comments:

Post a Comment