Pages

Saturday, June 6, 2026

यमुना नदी पुल से निकल रहे ओवरलोड ट्रको के आवागमन के लिए डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका पुल से गुजर रहे बालू से लदे ओवर लोड ट्रको के आवागमन की निगरानी के लिए जिलाधिकारी ने  औचक निरीक्षण कर शीघ्र चौकी स्थापित करने के  साथ सड़को के किनारे अवैध कब्जों की सूची बनाकर चिन्हित करने के निर्देश पीडब्लूडी को दिया शनिवार को जिला स्तरीय  समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक न पहुंचकर सीधा मरका और चरका में चल रहे बालू के खदानों से रात मे  ओवरलोड ट्रक  यमुना नदी के पुल से पार कर फतेहपुर जनपद जा रहे हैं  जो राजस्व को सीधा नुकसान पहुंचाकर कर बालू माफिया धन वसूली कर रहे है।  जिलाधिकारी पीडब्ल्यूडी के एक्सियन  मनोज पांडे एसडीएम अविनाश कुमार के साथ खनन


अधिकारी राज रंजन को सख्त निर्देश दिया तत्काल जमीन चिन्हित कर चौकी स्थापित पुल से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करे और प्रति दिन की रिपोर्ट दे कि कितने बालू से लदे वाहन बांदा  जनपद से फतेहपुर जनपद के लिए गए। साथ ही पीडब्ल्यूडी के एक्सीयन से कहा सड़क के किनारे जितने भी अवैध मकान व कब्जा किए हुए हैं उनकी सूची बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें साथ यह भी निर्देश दिया कि सड़क के किनारे जो अवैध तरीके से बालू और ईटा गिट्टी का भंडारण के किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रेखा सियाक, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह के अलावा तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।


No comments:

Post a Comment