Pages

Monday, June 29, 2026

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर एक दिवसीय दिया धरना

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू विद्युत उपकेंद्र मे सोमवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के द्वारा अपनी समस्याओं के निस्तारण के संबंध में नौ सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना दिया है. वही डिस्कॉम उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे  आउटसोर्स कर्मचारी की समस्या निस्तारण के संबंध में एकदिवसीय धरना दिया गया है. हमारी मांग है कि फीडर के हिसाब से गैंग दिया जाए, सभी बिजली घरों में, फेशियल के हिसाब से 8 घंटे ड्यूटी का चार्ट कर्मचारियों को दिलाया जाए, किसी भी आकुशल कर्मचारियों को पोल में चढ़ाकर कार्य न कराया जाए, अगर दबाव बनाकर आ कुशल कर्मी को पोल पर चढ़ाया जाता है, तो उसके


जिम्मेदार अवर अभियंता उप केंद्र अधिकारी होंगे, सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट प्रदान किया जाए, दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों को पैसा दिलाया जाए, आदि 9 सूत्र समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना दिया जा रहा है। इस मौके पर शिव विजय यादव,राहुल सिंह तोमर, आसाराम चौरसिया, अखिलेश मिश्रा,शारदा चौरसिया, रज्जू यादव, चुनकावन सविता, प्रवीण यादव, नवल सविता, इमरान, कल्लू यादव आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment