ग्राम पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से की शिकायत
बबेरू/बांदा, के एस दुबे । कायल गांव के प्रधान सचिव द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सीसी रोड का अलग अलग निधि से दो बार भुगतान कर सरकारी पैसा को बंदरबाट कर लिया, गांव में घटिया क्वालिटी का प्रवेश द्वार लगाकर 1 लाख 90 हजार रुपए निकाल कर डकार गए , गांव में स्ट्रीट लाइट के नाम पर भारी भरकम पैसा निकाला। यह आरोप ग्राम पंचायत सदस्य गौकरन सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी से हलफनामे देकर लगाया।
बबेरू विकास खंड कायल गांव का ग्राम प्रधान सुनीता देवी व सचिव पूजा सिंह के द्वारा जमकर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का बंदर बांट कर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया गया, जिसको लेकर गांव के ग्राम पंचायत सदस्य गौकरन के द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस सहायक जिलाधिकारी रेखा सियाक व सीडीओ बाँदा अजय कुमार पाण्डेय को हलफनामे के साथ शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई और गांव मे प्रवेश द्वारा के नाम पर बिना काम व एमबी के 1 लाख 90 हजार रूपये निकालकर भ्रष्टाचार किया गया, ज़ब मामला उजागर हुआ तो जल्दी जल्दी घटिया क्वालटी की समाग्री से प्रवेश द्वारा लगवाया गया है, जिसकी क़ीमत लगभग 25 हजार से 30 हजार रूपये होंगी, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग़ वाले ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्यवाही की जाने की मांग किया है, उधर बताया गांव के शिवमंगल के घर से बबलू के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था, जिसका दो बार भुगतान किया जा चुका है. जो फर्जी भुगतान करके रूपयों का बंदर बांट कर भ्रष्टाचार किया गया, वही गांव मे में स्ट्रीट लाइट के नाम पर 1लाख 93 हजार 550 रुपए रुपए निकाल लिए गए हैं, जबकी लगाई गई स्ट्रीट लाइट मानक विहीन है। वहीं शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत सदस्य गौकरन के द्वारा मामले की जांच कर दोषी ग्राम प्रधान सुनीता देवी व सचिव पूजा सिंह के खिलाफ कार्यवाही किए जाए और जांच कर उसकी रिकवरी कराये जाने की मांग किया है। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया जांच की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया।

No comments:
Post a Comment