फतेहपुर, मो शमशाद । महर्षि विश्व शान्ति आन्दोलन के तत्वावधान में श्री बांके बिहारी मन्दिर शान्तीनगर में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य लोक कल्याण की भावना जन-जन में विकसित हो जिससे आनन्द, उत्साह और समृद्धि सम्पूर्ण वातावरण में दृश्यमान हो और सामाजिक व राष्ट्रीय जीवन में सतोगुणी चेतना विकसित हो। इस वैज्ञानिक युग में भौतिक विकास तो सर्वत्र दिख रहा है किन्तु आध्यात्मिक विकास का क्षरण हो रहा है। श्री रामचरित मानस हमें अपने दैनिक जीवन में कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुये स्वान्तः
![]() |
| मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल श्रद्धालु। |
सुखाय का पाठ पढ़ाता है। इससे भय निराशा, नकारात्मकता दूर होती है और हम अपनी सेवा निष्ठा और समर्पण से सभी बाधाओं को पार कर जाते है। इसके नियमित पाठ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश जी परम पूज्य महर्षि के पद चिन्हों अनुकरण करते हुए इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहे है। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मण्डल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष केशव राम त्रिपाठी, जिला संयोजक अजय गुप्ता व महासचिव सूर्यकान्त मिश्रा ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्य सुनीता गर्ग, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, शिक्षिका व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण हुआ। जिसका सभी लोगो ने आनंद उठाया।

No comments:
Post a Comment