Pages

Monday, June 8, 2026

श्रमिकों के बच्चों को मिला सम्मान, खिले चेहरे

रेडक्रास चेयरमैन ने बच्चों को दी चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने केंद्रीय बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय कबाड़ी मार्केट पीरनपुर में श्रमिकों के बच्चों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजक जयशंकर तिवारी ने डॉ अनुराग व अन्य अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्वप्रथम डॉ अनुराग ने उपस्थित सभी 35 बच्चों को चिकनपॉक्स से

 श्रमिकों के बच्चों को सामग्री देकर सम्मानित करते अतिथि। 

बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ अनुराग व जयशंकर तिवारी ने सभी बच्चों को जिन्होंने अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उन सभी को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, पेन, बिस्कुट, जेमेट्री बॉक्स, टिफिन, स्केल इत्यादि वस्तुएं प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य उमेश कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, डॉ जीवन मेहरोत्रा सीएमओ व प्रमुख सहयोगी सुंदरम द्विवेदी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment