पर्यावरण दिवस पर ललित कला के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

पर्यावरण दिवस पर ललित कला के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे मे लवरूद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आज पांचवे दिन पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को लेकर जागरूकता रैली कस्बे के विभिन्न सड़कों पर निकाली गई, वही कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर पर जागरूकता रैली का समापन किया गया, वही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के अंतिम दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी लालमन अध्यापक वेद मित्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,वही कार्यशाला में योग गुरु नरेंद्र निषाद के द्वारा सभी बच्चों को योग सिखाया गया, अमरनाथ प्रजापति एवं नरेंद्र अवस्थी के द्वारा खेल करवाए गए, वही जूडो कराटे में प्रशिक्षक राजेश कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के बचाव व मार करना सिखाया


गया, चित्रकला प्रशिक्षक लव रुद्र प्रताप के द्वारा प्राकृतिक दृश्य का चित्रांकन करना सिखाया गया, वही कबाड़ से जुगाड़ में प्रगति सेठी के द्वारा रंग-बिरंगे कार्ड बनाना सिखाया गया, तथा दिव्यांशी के द्वारा नृत्य व राहुल अग्रहरि के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य सिखाया गया, सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, मंगलेश चतुर्वेदी, लालमन अध्यापक, वेद मित्र, नरेंद्र अवस्थी, आकाश चौहान, नरेंद्र निषाद, लवरुद्र प्रताप, अमित अग्रहरि बाबा,लवलेश प्रजापति, वैभव चौरसिया, राजेश कुमार, लवली, वंशिका,अंशिका उपस्थिति रही, वही कार्यक्रम का कुशल संचालन दुर्गा प्रसाद अग्रहरी के द्वारा किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages