Pages

Saturday, June 27, 2026

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के आईटीआई रोड स्थित वर्षों से उपेक्षित और जर्जर हालत में पड़े यूसुफ क्लब को आधुनिक, हरित और जनोपयोगी पार्क के रूप में विकसित किए जाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर क्लब के जीर्णाेद्धार और पार्क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि यह स्थान शहरवासियों के लिए एक आदर्श मनोरंजन एवं खेल केंद्र बन सकता है। एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि शहर के मध्य स्थित यूसुफ क्लब लंबे समय से बदहाल स्थिति में पड़ा है। रखरखाव के अभाव में यहां अराजक एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। इतनी महत्वपूर्ण सरकारी भूमि का इस तरह अनुपयोगी पड़े रहना जनहित के

ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी।

विपरीत है। ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि क्लब का जीर्णाेद्धार कर यहां आधुनिक पार्क विकसित किया जाए, जिसमें बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान, बुजुर्गों के टहलने के लिए वॉकिंग ट्रैक, युवाओं के लिए योग एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा दोनों ओर के खाली मैदानों में सघन वृक्षारोपण कराया जाए। इससे न केवल शहर को एक सुंदर हरित स्थल मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। एसोसिएशन का कहना है कि ग्रीन फतेहपुर, क्लीन फतेहपुर अभियान के तहत यदि इस स्थल का विकास किया जाता है तो यह शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थल साबित होगा। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने जिलाधिकारी से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यूसुफ क्लब के शीघ्र जीर्णाेद्धार और उसे प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण आधुनिक पार्क के रूप में विकसित कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, भारत वर्मा, रिचा राजपूत, शिव कुमार, अनुराग कुमार, हिमांशु वर्मा एवं तनुज बाजपेई सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment