Pages

Thursday, June 25, 2026

आरक्षी ने ईमानदारी की पेश की मिशाल

सड़क पर मिला खोया हुआ मोबाइल फोन उसके स्वामी को किया सुपुर्द 

बाँदा, के एस दुबे । मुख्य आरक्षी जीरेन्द्र पाल को यातायात ड्यूटी के दौरान बाबूलाल चौराहा ओवरब्रिज के पास को सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला । मुख्य आरक्षी द्वारा अपनी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उक्त मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया गया तथा उसके वास्तविक स्वामी की तलाश हेतु आवश्यक प्रयास किए गए । आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, किन्तु उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके उपरांत मोबाइल फोन को सुरक्षित रूप से यातायात बूथ में रख लिया गया । कुछ समय पश्चात उक्त


मोबाइल पर कॉल प्राप्त हुई, जिस पर मुख्य आरक्षी द्वारा कॉलकर्ता को मोबाइल सुरक्षित होने की जानकारी देते हुए चिंतित न होने की सलाह दी गई तथा उसे यातायात बूथ पर बुलाया गया । यातायात बूथ पर पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति के नाम-पते एवं अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन कर मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया । अपना खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त किया साथ ही मुख्य आरक्षी जीरेन्द्र पाल द्वारा प्रदर्शित ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता की भी सराहना की गई ।


No comments:

Post a Comment