Pages

Saturday, June 13, 2026

जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बांदा, के एस दुबे । जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और विवाद के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मीरा देवी पत्नी त्रिलोकी निवासी अतर्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चांदकीराम , शिवलोचन शिव बली जसपाल शोभाराम और शेरा पर कार्रवाई की गई। शिकायत के अनुसार, 9 जून 2026 को पत्थर रखने के स्थान को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने


उनके साथ दुर्व्यवहार किया तथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दस्तावेज के अनुसार, मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा का माहौल है।


No comments:

Post a Comment