Pages

Monday, June 29, 2026

गर्ल्स बटालियन मे एनसीसी के ट्रेनिंग शिविर मे सभी गतिविधियों के लगातार अभ्यास

देवेश प्रताप सिंह राठौर 


उत्तर प्रदेश झांसी गर्ल्स बटालियन मे एनसीसी के ट्रेनिंग शिविर मे सभी गतिविधियों के लगातार अभ्यास के अंतर्गत लगभग 80 ऐसे फायरर का चुनाव हुआ जो फायरिंग के क्षेत्र मे अपना करियर बना सकते है कुछ कैडेट्स ने खेल की दुनिया मे अपना कदम बढ़ाने का प्रयास किया l एनसीसी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमे कैंप कमांडेंट कर्नल अभय सिंह देव ने हर कैडेट को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया है आज शिविर मे डिबेट कम्पटीशन मे सीनियर


विंग मे प्रथम स्थान मृनालिका, द्वितीय स्थान झलक तमर, तृतीय अलीसा मंसूरी रही l जूनियर विंग मे दलीशा जय प्रथम, आस्था यादव द्वतीय, दृश्यया राय तृतीय स्थान पर रही l पोस्टर मेकिंग मे सरस्वती प्रथम, भूमि कुशवाहा द्वतीय, अर्पिता वर्मा तृतीय स्थान पर रही l कैंप मे उपस्थित सूबेदार मेजर प्रेम सिंह, सभी इंस्ट्रक्टरस, एनसीसी ऑफिसर्स, सी टी ओ  एवं सभी एनसीसी ऑफिस स्टाफ ने सभी विजताओ को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment